गाय ‘अघ्न्या’ है। इसका वध सर्वथा अनुचित है।
अघ्न्या इति गवां नाम क एता हन्तुमर्हति।
महच्चकाराकुशलं वृषं गां वाऽऽलभेत् तु यः॥ (महाभारत, शान्ति पर्व २६२/४७)
श्रुति में गौओं को अघ्न्या (अवध्य) कहा गया है। ऐसी स्थिति में कौन उन्हें मारने का विचार करेगा? जो पुरुष गाय और बैलों को मारता है, वह महान पाप करता है।
(अनुशासन पर्व, दानधर्मपर्व, ५१/२६-३४)
गोभिस्तुल्यं न पश्यामि धनं किञ्चिदिहाच्युत॥
कीर्तनं श्रवणं दानं दर्शनं चापि पार्थिव।
गवां प्रशस्यते वीर सर्वपापहरं शिवम् ॥
(महर्षि च्यवन ने राजा नहुष से कहा -) अपनी मर्यादा से कभी च्युत न होनेवाले हे राजेन्द्र ! मैं इस संसार में गौओं के समान दूसरा कोई धन नहीं देखता हूँ। वीर भूपाल ! गौओं के नाम और गुणों का कीर्तन तथा श्रवण करना, गौओं का दान देना और उनका दर्शन करना – इनकी शास्त्रों में बड़ी प्रशंसा की गयी है। ये सब कार्य सम्पूर्ण पापों को दूर करके परम कल्याण की प्राप्ति कराने वाले हैं।
गावो लक्ष्म्याहाः सदा मूलं गोषु पाप्मा न विद्यते।
अन्नमेव सदा गावो देवानां परमं हविः ॥
गौएँ सदा लक्ष्मी की मूल हैं। गौओं में पाप की स्थिति नहीं होती है। गौएँ ही मनुष्यों को सर्वदा अन्न और देवताओं को हविष्य देने वाली हैं।
स्वाहाकारवषट्कारौ गोषु नित्यं प्रतिष्ठितौ।
गावो यज्ञस्य नेत्र्यो वै तथा यज्ञस्य ता मुखम्॥
स्वाहा और वषट्कार सदा गौओं में ही प्रतिष्ठित होते हैं। गौएँ ही यज्ञ का संचालन करने वाली तथा उसका मुख हैं।
अमृतं ह्यव्ययं दिव्यं क्षरन्ति च वहन्ति च।
अमृतायतनं चैताः सर्वलोकनमस्कृताः ॥
विकाररहित दिव्य अमृत धारण करती और दुहने पर अमृत ही देती हैं। वे अमृत की आधारभूत हैं। सारा संसार उनके सामने नतमस्तक होता है।
तेजसा वपुषा चैव गावो वह्निसमा भुवि।
गावो हि सुमहत् तेजः प्राणिनां च सुखप्रदाः॥
इस पृथ्वी पर गौएँ अपनी काया और कान्ति से अग्नि के समान हैं। वे महान तेज की राशि और समस्त प्राणियों को सुख देने वाली हैं।
निविष्टं गोकुलं यत्र श्वासं मुञ्चति निर्भयम्।
विराजयति तं देशं पापं चास्यापकर्षति॥
गौओं का समुदाय जहाँ बैठकर निर्भयतापूर्वक साँस लेता है, उस स्थान की शोभा बढ़ा देता है और वहाँ के सारे पापों को खींच लेता है।
गावः स्वर्गस्य सोपानं गावः स्वर्गे पि पूजिताः।
गावः कामदुहो देव्यो नान्यत् किञ्चित् परं स्मृतम्॥
गौएँ स्वर्ग की सीढ़ी हैं, गौएँ स्वर्ग में भी पूजी जाती हैं। गौएँ समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाली देवियाँ हैं। उनसे बढ़कर और कोई श्रेष्ठ वस्तु नहीं है।
इत्येतद् गोषु मे प्रोक्तं माहात्म्यं भरतर्षभ।
गुणौकदेशवचनं शक्यं पारायणं न तु ॥
भरतश्रेष्ठ ! यह मैंने गौओं का माहात्म्य बताया है। इसमें उनके दिव्य गुणों का दिग्दर्शन मात्र कराया गया है। गौओं के संपूर्ण गुणों का वर्णन तो कोई कर ही नहीं सकता।
(अनुशासन पर्व, दानधर्मपर्व, अ० ६९)
तुल्यानामानि देयाणि त्रीणि तुल्यफलानि च।
सर्वकामफलानीह गावः पृथ्वी सरस्वती॥
(भीष्म जी ने कहा – युधिष्ठिर!) गाय, भूमि और सरस्वती – ये तीनों समान नाम वाली हैं – इन तीनों वस्तुओं का दान करना चाहिए। इन तीनों के दान का फल भी समान ही है। ये तीनों वस्तुएँ मनुष्यों की सम्पूर्ण कामनाएँ पूर्ण करने वाली हैं।
मातरः सर्वभूतानां गावः सर्वसुखप्रदाः।
वृद्धिमाकांक्षता नित्यं गावः कार्याः प्रदक्षिणाः॥
गौएँ सम्पूर्ण प्राणियों की माता कहलाती हैं। वे सबको सुख देने वाली हैं। जो अपने अभ्युदय की इच्छा रखता हो, उसे गौओं को सदा दाहिने करके चलना चाहिए।
सन्ताड्या न तु पादेन गवां मध्ये न च व्रजेत्।
मङ्गलायतनं देव्यस्तस्मात् पूज्याः सदैव हि॥
गौओं को लात न मारे। उनके बीच से होकर न निकले। वे मंगल की आधारभूत देवियाँ हैं, अतः उनकी सदा ही पूजा करनी चाहिए।
प्रचोदनं देवकृतं गवां कर्मसु वर्तताम्।
पूर्वमेवाक्षरं चान्यदभिदेयं ततः परम्॥
देवताओं ने भी यज्ञ के लिए भूमि जोतते समय बैलों को डंडे आदि से हाँका था। अतः पहले यज्ञ के लिए ही बैलों को जोतना या हाँकना श्रेयस्कर माना गया है।
प्रचारे वा निवाते वा युधो नोद्वेजयेत गाः।
तृषिता ह्यभिवीक्षन्त्यो नरं हन्युः सबान्धवम्॥
विद्वान पुरुषों को चाहिए कि जब गौएँ स्वच्छन्दता पूर्वक विचर रही हों अथवा किसी उपद्रवशून्य स्थान में बैठी हों तो उन्हें उद्वेग में न डाले। जब गौएँ प्यास से पीड़ित हो जल की इच्छा से अपने स्वामी की और देखती हैं (और वह उन्हें पानी नहीं पिलाता है), तब वे रोषपूर्ण दृष्टि से बन्धु-बान्धवों सहित उसका नाश कर देती हैं।
पितृसद्यानि सततं देवतायतनानि च।
पूयन्ते शकृता यासां पूतं किमधिकं ततः॥
जिनके गोबर से लीपने पर देवताओं के मंदिर और पितरों के श्राद्ध स्थान पवित्र होते हैं, उनसे बढ़कर पावन और क्या हो सकता है?
घासमुष्टिं परगवे दद्यात् संवत्सरं तु यः।
अकृत्वा स्वयमाहारं व्रतं तत् सार्वकामिकम्॥
जो एक वर्ष तक प्रतिदिन स्वयं भोजन के पहले दूसरे की गाय को एक मुट्ठी घास खिलाता है, उसका वह व्रत समस्त कामनाओं को पूर्ण करने वाला होता है।
—–
प्राप्त्या पुष्ट्या लोकसंरक्षणेन
गावस्तुल्याः सूर्यपादैः पृथिव्याम्।
शब्दश्चैकः संततिश्चोपभोगा-
स्तस्माद् गोदः सूर्य इवावभाति॥ (महाभारत, अनुशासन पर्व ७१/५४)
प्राप्ति, पुष्टि तथा लोकरक्षा करने के कारण गौएँ इस पृथ्वी पर सूर्य की किरणों के समान मानी गयी हैं। एक ही ‘गो’ शब्द धेनु और सूर्य-किरणों का बोधक है। गौओं से संतति और उपभोग प्राप्त होते हैं, अतः गोदान करने वाला मनुष्य किरणों का दान करने वाले सूर्य के ही समान समझा जाता है।
योऽग्रं भक्तं किञ्चिदप्राश्य दद्याद् गोभ्यो नित्यं गोव्रती सत्यवादी।
शान्तोऽलुब्धो गोसहस्रस्य पुण्यं संवत्सरेणाप्नुयात् सत्यशीलः॥
यदेकभक्तमश्नीयाद् दद्यादेकं गवां च यत्। दशवर्षाण्यनन्तानि गोव्रती गोऽनुकम्पकः॥ (महाभारत, अनुशासन ७३/३०-३१)
जो गोसेवा का व्रत लेकर प्रतिदिन भोजन से पहले गौओं को गोग्रास अर्पण करता है तथा शान्त एवं निर्लोभ होकर सदा सत्य का पालन करता है, वह सत्यशील पुरुष प्रतिवर्ष एक सहस्र गोदान करने के पुण्य का भागी होता है। जो गोसेवा का व्रत लेने वाला पुरुष गौओं पर दया करता और प्रतिदिन एक समय भोजन करके एक समय का अपना भोजन गौओं को दे देता है, इस प्रकार दस वर्षों तक गोसेवा में तत्पर रहने वाले को अनन्त सुख प्राप्त होते हैं।
रोम्णि रोम्णि महाभाग लोकाश्चास्याऽक्षयाः स्मृताः। (महाभारत, अनुशासन पर्व ७३/३६)
गोसेवा और गोदान के फलस्वरूप मिलने वाले आभूत-सम्प्लव जनलोक, तपोलोक, सत्यलोक और गोलोक रूप अक्षय लोकों की प्रतिष्ठा गौ के रोम-रोम में है।
ऊर्जस्विन्य ऊर्जमेधाश्च यज्ञे
गर्भोऽमृतस्य जगतोऽस्य प्रतिष्ठा।
क्षिते रोहः प्रवहः शश्वदेव
प्राजापत्याः सर्वमित्यर्थवादाः॥
गावो ममैनः प्रणुदन्तु सौर्या-
स्तथा सौम्याः स्वर्गयानाय सन्तु।
आत्मानं मे मातृवच्चाश्रयन्तु
तथानुक्ताः सन्तु सर्वाशिषो मे॥ (महाभारत, अनुशासन पर्व ७६/१०-११)
गौएँ उत्साह-सम्पन्न, शक्ति और बुद्धि से युक्त, यज्ञ में प्रयुक्त होने वाले अमृत-स्वरूप हविष्य के उत्पत्ति-स्थान, इस जगत की प्रतिष्ठा (आश्रय), पृथ्वी पर बैलों के द्वारा खेती उपजाने वाली, संसार के अनादि प्रवाह को प्रवृत्त करने वाली और प्रजापति की पुत्री हैं। यह सब गौओं की प्रशंसा है।
सूर्य और चन्द्रमा के अंश प्रकट हुई वे गौएँ हमारे पापों का नाश करें। हमें स्वर्गादि उत्तम लोकों की प्राप्ति में सहायता दें। माता की भाँति शरण प्रदान करें। जिन इच्छाओं का इन मंत्रों द्वारा उल्लेख नहीं हुआ है और जिनका हुआ है, वे सभी गोमाता की कृपा से पूर्ण हों।
ईश्वरः स गवां मध्ये। (महाभारत, अनुशासन पर्व ७७/२९)
गौओं के मध्य में ईश्वर की स्थिति होती है।
गावः प्रतिष्ठा भूतानां गावः स्वस्त्ययनं महत्। (महाभारत, अनुशासन पर्व ७८/५)
गौएँ मानवों के जीवन का प्रतिष्ठा रुपी परम धन हैं और गौएँ कल्याण की परम निधान हैं।
रात हो या दिन, अच्छा समय हो या बुरा, कितना ही बड़ा भय क्यों न उपस्थित हुआ हो, यदि मनुष्य निम्नांकित श्लोकों का कीर्तन करता है तो वह सब प्रकार के भय से मुक्त हो जाता है –
गावो मामुपतिष्ठन्तु हेमशङ्गयः पयोमुचः। सुरभ्यः सौरभेय्यश्च सरितः सागरं यथा॥
गा वै पश्यामहं नित्यं गावः पश्यन्तु मां सदा। गावोऽस्माकं वयं तासां यतो गावस्ततो वयम्॥ (महा., अनु., ७८/२३-२४)
जैसे नदियाँ समुद्र के पास जाती हैं, उसी तरह सोने से मढ़े हुए सींगों वाली दुग्धवती, सुरभि और सौरभेयी गौएँ मेरे निकट आवें। मैं सदा गौओं का दर्शन करूँ और गौएँ मुझपर कृपादृष्टि करें। गौएँ मेरी हैं और मैं गौओं का हूँ, जहाँ गौएँ रहें, वहीं मैं भी रहूँ।
गावो महार्थाः पुण्याश्च तारयन्ति च मानवान्
धारयन्ति प्रजाश्चेमा हविषा पयसा तथा।
न हि पुण्यतमं किञ्चिद् गोभ्यो भरतसत्तम
एताः पुण्याः पवित्राश्च त्रिषु लोकेषु सत्तमाः॥ (महाभारत, अनुशासन पर्व ८१/२-३)
गौएँ महान अर्थ को और पुण्य को देने वाली हैं। गौएँ मनुष्यों का उद्धार करती हैं। गौएँ घृत और दुग्ध से प्रजा का पालन-पोषण करती हैं। अतः हे युधिष्ठिर! गौओं से बढ़कर और कोई पुण्यतम वस्तु नहीं है। गौएँ तीनों लोकों में पुण्य और पवित्र कही गयी हैं।
गावः प्रतिष्ठा भूतानां तथा गावः परायणम्।
गावः पुण्याः पवित्राश्च गोधनं पावनं तथा॥ (महाभारत, अनुशासन पर्व ८१/१२)
गौएँ समस्त प्राणियों की प्रतिष्ठा और सबकी आश्रय (रक्षक) हैं। गौएँ पुण्यप्रद और पवित्र हैं। अतः गोधन को पावन कहा गया है।
गाश्च शुश्रूषते यश्च समन्वेति च सर्वशः। तस्मै तुष्टाः प्रयच्छन्ति वरानपि सुदुर्लभान्॥
द्रुह्येन्न मनसा वापि गोषु नित्यं सुखप्रदः। अर्चयेत सदा चैव नमस्कारैश्च पूजयेत्॥
दान्तः प्रीतमना नित्यं गवां व्युष्टिं तथाश्नुते। (महाभारत, अनुशासन पर्व ८१/३३-३५)
जो पुरुष गौओं की सेवा और सब प्रकार से उनका अनुगमन करता है, उस पर संतुष्ट होकर गौएँ उसे अत्यन्त दुर्लभ वर प्रदान करती हैं। गौओं के साथ मन से भी कभी द्रोह न करे, उन्हें सदा सुख पहुँचाये, उनका यथोचित सत्कार करे और नमस्कार आदि के द्वारा उनका पूजन करता रहे। जो मनुष्य जितेन्द्रिय और प्रसन्नचित्त होकर नित्य गौओं की सेवा करता है, वह समृद्धि का भागी होता है।
गावः श्रेष्ठाः पवित्राश्च पावनं ह्येतदुत्तमम् ॥ (महाभारत, अनुशासन पर्व ८३/३)
गौएँ सर्वश्रेष्ठ तथा पवित्र, पूजन करने योग्य और संसार में सबसे उत्तम हैं।
गावस्तेजः परं प्रोक्तमिहलोके परत्र च।
न गोभ्यः परमं किञ्चित् पवित्रं भरतर्षभ॥ (महाभारत, अनुशासन पर्व ८३/५)
इस लोक और परलोक में गौएँ परम तेजःस्वरूप हैं। हे भरतर्षभ! गौओं से बढ़कर और कोई वस्तु परम पवित्र नहीं है।
यज्ञाङ्गं कथिता गावो यज्ञ एव च वासव। एताभिश्च विना यज्ञो न वर्तेत कथंचन॥
धारयन्ति प्रजाश्चैव पयसा हविषा तथा। एतासां तनयाश्चापि कृषियोगमुपासते॥
जनयन्ति च धान्यानि बीजानि विविधानि च। ततो यज्ञाः प्रवर्तन्ते हव्यं कव्यं च सर्वशः॥
पयो दधि घृतं चैव पुण्याश्चैताः सुराधिप। वहन्ति विविधान् भारान् क्षुत्तृष्णापरिपीडिताः॥
मुनींश्च धारयन्तीह प्रजाश्चैवापि कर्मणा। वासवाकूटवाहिन्यः कर्मणा सुकृतेन च॥ (महाभारत, अनुशासन पर्व ८३/१७-२१)
गौओं को यज्ञ का अंग और साक्षात् यज्ञरूप कहा गया है। गौओं के बिना यज्ञ कदापि नहीं हो सकते। ये अपने दूध और घी से प्रजा का पालन-पोषण करती हैं तथा इनके पुत्र (बैल) खेती के काम आते और तरह-तरह के अन्न और बीज पैदा करते हैं, जिनसे यज्ञ संपन्न होते हैं और हव्य-काव्य का भी काम चलता है। इन्हीं से दूध, दही और घी प्राप्त होते हैं। गौएँ बड़ी पवित्र होती हैं और बैल भूख-प्यास का कष्ट सहकर अनेक प्रकार के बोझ ढोते रहते हैं। इस प्रकार गोजाति अपने कर्म से ऋषियों तथा प्रजाओं का पालन करती रहती है। उसके व्यवहार में शठता या माया नहीं होती, वह सदा पवित्र कर्म में लगी रहती है।
गोषु भक्तश्च लभते यद् यदिच्छति मानवः। स्त्रियोऽपि भक्ता या गोषु ताश्च काममवाप्नुयुः॥
पुत्रार्थी लभते पुत्रं कन्यार्थी तामवाप्नुयात्। धनार्थी लभते वित्तं धर्मार्थी धर्ममाप्नुयात्॥
विद्यार्थी चाप्नुयाद् विद्यां सुखार्थी प्राप्नुयात् सुखम्। न किञ्चिद् दुर्लभं चैव गवां भक्तस्य भारत॥ (अनुशासन पर्व, ८३/५०-५२)
गोभक्त मनुष्य जिस-जिस वस्तु की इच्छा करता है, वह सब उसे प्राप्त होती है। स्त्रियों में भी जो गौओं की भक्त हैं, वे मनोवाञ्छित कामनाएँ प्राप्त कर लेती हैं। पुत्रार्थी मनुष्य पुत्र पाता है और कन्यार्थी कन्या। धन चाहने वाले को धन और धर्म चाहने वाले को धर्म प्राप्त होता है। विद्यार्थी विद्या पाता है और सुखार्थी सुख। भारत! गोभक्त के लिए यहाँ कुछ भी दुर्लभ नहीं है।
गावो मे मातरः सर्वाः पितरश्चैव गोवृषाः। ग्रासमुष्टिं मया दत्तं प्रतिगृह्णीत मातरः॥
इत्युक्त्वानेन मन्त्रेण गायत्र्या वा समाहितः। अभिमन्त्र्य ग्रासमुष्टिं तस्य पुण्यफलं शृणु॥ (महाभारत, आश्वमेधिक पर्व, वैष्णवधर्म)
गोमाता के सामने ग्रास रखकर इस प्रकार कहना चाहिए – “संसार की समस्त गौएँ मेरी माता हैं और सम्पूर्ण वृषभ मेरे पिता हैं। गोमाताओं! मैंने तुम्हारी सेवा में यह ग्रास की मुष्टि अर्पण की है, इसे स्वीकार करो।” यह मंत्र पढ़कर अथवा गायत्री का उच्चारण करके एकाग्रचित्त से ग्रास को अभिमंत्रित करके गौ को खिला दे। ऐसा करने से जिस पुण्यफल की प्राप्ति होती है, उसे सुनो। (उस पुरुष ने जान-बूझ कर या अनजान में जो-जो पाप किये होते हैं, वह सब नष्ट हो जाते हैं तथा उसको कभी बुरे स्वप्न नहीं दिखाई देते।)